18 नवंबर 2026 - 12:14
आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी हौज़ ए इल्मिया का मजबूत और प्रमुख स्तंभ थे: आयतुल्लाह खामेनेई

उनके दर्स में केवल उनकी अपनी गहरी तहक़ीक़ और इल्म की झलक ही नहीं मिलती थी, बल्कि नजफ़ के अहम और अज़ीम उलमा के विचारों का भी गहरा अध्ययन और सम्मान दिखाई देता था। वे इन विचारों को बहुत अच्छी तरह समझाते थे।

ईरान के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा खामेनेई ने आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संदेश जारी किया।

 बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

हौज़ ए इल्मिया के बुज़ुर्ग उस्ताद, अज़ीम आलिमे दीन हज़रत आयतुल्लाहिल उअज़्मा वहीद खुरासानी के इंतिक़ाल की खबर मिली। 

वे हौज़ा-ए-इल्मिया में फिक़्ह और उसूल की तालीम देने वाले प्रमुख उलमा में से एक थे। पिछले कई दशकों से उनकी रोज़ाना होने वाली क्लासेज इस्लामी तालीम के सबसे महत्वपूर्ण सबक़ में गिनी जाती थीं।

उनके दर्स में केवल उनकी अपनी गहरी तहक़ीक़ और इल्म की झलक ही नहीं मिलती थी, बल्कि नजफ़ के अहम और अज़ीम उलमा के विचारों का भी गहरा अध्ययन और सम्मान दिखाई देता था। वे इन विचारों को बहुत अच्छी तरह समझाते थे।

उनकी भाषा सरल, व्यवस्थित और प्रभावशाली थी। इसी वजह से उनके अब दर्स स्टूडेंट्स और तालिबे इल्मो के लिए बेहद उपयोगी और महत्वपूर्ण होते थे।

आज क़ुम सहित ईरान के हौज़ ए इल्मिया के अनेक उस्ताद, उलमा, विद्वान और धर्मगुरु खुद को उनका शार्गिद होने पर फख्र महसूस करते हैं।

सभी लोग उनकी बातों और सीरत में पैगंबरे इस्लाम के अहले-बैत के प्रति गहरी श्रद्धा और सच्ची निष्ठा को याद करते हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि मज़हब की ख़िदमत में उन्होंने लंबे समय तक जो मेहनत की, उसके लिए वे मजहबी तबके और हौज़ ए इल्मिया में बहुत बड़े सम्मान और इज्ज़त के हकदार हैं।

मैं इस अज़ीम मौके पर इमाम-ए-ज़माना (अज्जलल्लाहु तआला फरजहुश्शरीफ), सभी हौज़ ए इल्मिया, तमाम अहले ईमान और खास तौर पर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि उन्हें जन्नत में ऊंचा मुक़ाम अता करे।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha